{"_id":"5b79b83842c792466835ebe5","slug":"61534703672-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका, कई मोहल्लों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका, कई मोहल्लों में अंधेरा
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कस्बे के मोहल्ला भगत सिंह नगर स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर रखा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को अचानक फुंक गया। इससे आधे कस्बे में बिजली गुल हो गई। नया ट्रांसफार्मर लगाने में दो तीन दिन का समय लग सकता है तब तक विभागीय अधिकारी प्रभावित मोहल्लों में वैकल्पिक बिजली आपूर्ति देने का प्रयास कर रहे हैं।
कहने को तहसील मुख्यालय पर बीस घंटे की उपलब्धता की बात मौजूदा सरकार कहती आ रही है लेकिन आकस्मिक कटौती के नाम पर धुआंधार कटौती से जनता का बुरा हाल है। इसके अलावा नियमित कटौती और लोकल फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को इस भीषण उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कतें होती है।
रविवार को भगतसिंह नगर स्थित 33 केवी बिजलीघर में 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशानी और बढ़ गई है। इस सब स्टेशन से कोंच के 12 मोहल्ले जुड़े हैं और 5 एमवीए से भगत सिंह नगर, आजाद नगर, मालवीय नगर, अराजी लेन व गोखले नगर की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
एसडीओ विमल कुमार का कहना है कि बिजलीघर तक पहुंचने वाला रास्ता भी दलदल से भरा होने के कारण वाहन वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और नया ट्रांसफार्मर लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। फिलहाल, अभी नया ट्रांसफार्मर आने में ही तीन चार दिन का वक्त लग सकता है तब तक के लिए प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति दिए जाने के वैकल्पिक प्रयास किए जा रहे हैं।
बिजली की कटौती से लोगों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो