{"_id":"59ff5df04f1c1bc1678b966b","slug":"61509907952-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो नंबर-1-अतुल महेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में परीक्षा देते छात्र, छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो नंबर-1-अतुल महेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में परीक्षा देते छात्र, छात्राएं
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पटेल नगर स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने आए छात्र छात्राओं का जोश देखते ही बन रहा था। परीक्षा का समय सुबह दस बजे से था, लेकिन हमीरपुर, राठ आदि दूर दराज से आने वाले छात्र छात्राएं अभिभावकों संग सुबह नौ बजे से ही कालेज गेट के सामने खड़े नजर आने लगे। परीक्षा के लिए कक्षा 9 से लेकर 12 तक के कुल 377 चयनित परीक्षार्थियों में से 270 ने पूरे उत्साह के साथ परीक्षा दी।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कालेज प्रबंधन की ओर से भी परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा गया था। गेट से लेकर परीक्षा कक्ष तक जगह-जगह पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की सूची चस्पा थी। हर कमरों में पानी, पंखे और रोशनी के बेहतर इंतजाम रखे गए थे। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई तो ठीक समय पर समाप्त भी हुई।
परीक्षा छूटते ही बाहर अपने बच्चों का इंतजार कर रहे अभिभावक उनसे सवालों के जवाब पूछते नजर आए। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी फाउंडेशन के प्रयास की सराहना कर कहा कि इससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में कालेज प्रबंधन की ओर नम्रता तिवारी दीक्षित, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित के अलावा प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश राठौर, प्रवक्ता पुनीत कुमार भारती, संतोष शुक्ला, सुमेंद्र पांडे, टेकचंद्र वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
अभिभावक महेंद्र कुमार का कहना है कि फाउंडेशन की पहल से मिलने वाली छात्रवृत्ति उनके बेटे और उनके दोनों के भविष्य के लिए मददगार साबित होगी। पूरा भरोसा है कि बेटे को इस परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी।
उधर, कुरारा हमीरपुर निवासी ममता कबीर भी अपनी हाईस्कूल में पढ़ने वाली बेटी संकल्प को परीक्षा दिलाने आईं थीं। ममता के मुताबिक छात्रवृत्ति के माध्यम से बेटी को स्वावलंबी बनाना चाहती है।
छात्रवृत्ति से खरीदूंगी किताबें
कक्षा 11 की पूजा का कहना है कि छात्रवृत्ति मिलने पर वह अपनी जरूरत की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबें खरीदेंगी, ताकि अपने लक्ष्य को पा सकें।
इंजीनियर बनने की इच्छा है
संजना गौर का कहना है कि वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं और छात्रवृत्ति उनके लिए काफी मददगार साबित होगी। छात्रवृत्ति से बहुत सी जरूरतें पूरी होंगी।
बेहतर कोचिंग कर सकूंगा
छात्र पवन ओमरे ने बताया कि छात्रवृत्ति के माध्यम से वह बेहतर कोचिंग कर अपनी पढ़ाई को और भी अच्छे तरीके से करने का प्रयास करेंगे।
दूर होंगी पढ़ाई की मुश्किलें
उरई के छात्र प्रशांत कहते हैं कि घरवालों पर पढ़ाई का बोझ अधिक पड़ रहा है। इस कारण कुछ दिक्कतें भी आ रही है। छात्रवृत्ति से दिक्कतें दूर हो सकेंगी।
-अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017
-377 में से 270 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो