{"_id":"6075e1768ebc3ee646387978","slug":"6046-nomination-on-first-day-auraiya-news-knp6233291120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में ताल ठोकने उमड़ा उम्मीदवारों का जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में ताल ठोकने उमड़ा उम्मीदवारों का जनसैलाब
विज्ञापन
बिधूना ब्लाक परिसर में जांच को उमड़ी दावेदारों की भीड़
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालयों और कलक्ट्रेट पर दावेदारों की भीड़ रही। कोरोना की जांच कराने के बाद दावेदार और प्रस्तावक नामांकन कक्ष तक पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न पदों के लिए कुल 6046 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। नामांकन पत्रों को चेक कर जमा करने में निर्वाचन अधिकारियों को पसीना छूटता रहा।
मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा किए गए। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र ब्लॉक मुख्यालयों और जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन कलक्ट्रेट में जमा हुए। नामांकन स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गई। नामांकन कक्ष तक पहुंचने से पहले सभी दावेदार व उनके प्रस्तावकों को स्वास्थ्य टीम ने रोका। सैनिटाइजेशन व जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया गया। डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम व अन्य अधिकारी नामांकन केंद्रों का जायजा लेते रहे।
बिना मास्क के दिखे कर्मचारी
पंचायत चुनाव और कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को कई जगह नामांकन कक्ष में बैठे अफसर व कर्मी ही नियमों की अनदेखी करते दिखे। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने कड़ी हिदायत दी, जिसके बाद कर्मी मास्क लगाकर बैठे। (संवाद)
विज्ञापन
नामांकन स्थल से दो सौ मीटर दूर रोके वाहन
नामांकन कराने पहुंचे दावेदारों के साथ भारी भरकम हुजूम था। प्रशासन ने भीड़ रोकने के लिए पहले से तैयारियां कर रखी थी। सुरक्षा को ध्यान में रख पुलिस ने नामांकन परिसर से पहले ही बैरीकेडिंग लगाकर समर्थकों का हुजूम दो सौ मीटर पहले रोक दिया। (संवाद)