{"_id":"5c82b1e8bdec2214676a9a4b","slug":"51552069096-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जा रहा फौजी रहस्मय ढंग से हुआ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर जा रहा फौजी रहस्मय ढंग से हुआ गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दो दिन पहले ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला फौजी रास्ते से ही गायब हो गया। परिजनों को तब जानकारी मिली जब उसका बैग सदर तहसील के सामने पड़ा पाए मिला। फौजी की पत्नी ने कोतवाली पुलिस को पति का अपहरण होने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। शहर कोतवाल ने बताया कि बस में चढ़ते समय फौजी का बैग गिर गया था, फौजी सही सलामत अपनी बटालियन में पहुंच गया है।
बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वा सिमरा निवासी मंजू सिंह पत्नी महेंद्र सिंह यादव ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति महेंद्र सिंह सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ में तैनात है। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। छह मार्च की शाम लगभग छह बजे वह रोडवेज बस से औरैया के लिए रवाना हुए थे। दिबियापुर पहुंचने पर पति ने फोन करके उसे जानकारी भी दी। इसके बाद उसने रात में कई बार पति को फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं लगा। पति को औरैया से झांसी जाना था। जहां सुबह लगभग 4 बजे दक्षिण एक्सप्रेस से उसके पति का खम्मम के लिए रिजर्वेशन था। उसे जानकारी तब हुई जब गुरुवार सुबह उसके बहनोई के मोबाइल पर फोन आया कि उनका बैग तहसील कार्यालय के सामने पड़ा है वह आकर ले जाएं।
बैग पड़े होने की जानकारी मिलते ही घर में हड़कंप मच गया कि आखिर जब उसके पति का दिबियापुर पहुंचने का फोन आया था तो फिर बैग औरैया तहसील के सामने कैसे पहुंचा। पुत्र प्रदीप यादव को भेजकर वहां मौजूद गार्ड महावीर सिंह यादव से बैग लिया। घटनाक्रम की जानकारी पूरे परिवार में फैलते ही सभी लोग महेंद्र की खोजबीन में जुट गए। तत्काल रिजर्वेशन वाली ट्रेन में मौजूद टीटी जानकारी की गई। जिसमें बताया गया कि महेंद्र के नाम से रिजर्वेशन है लेकिन वह ट्रेन में मौजूद नहीं हैं। इस पर परिवारीजनों की बेचैनी और बढ़ गई। इस बीच सभी लोगों ने महेंद्र के फोन पर बात करनी चाही लेकिन उसका फोन नहीं लगा। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को पति का अपहरण होने की आशंका व्यक्त करते हुए मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि अपहृत बताया जा रहा फौजी अपनी बटालियन में पहुंच चुका है। वहीं बस में चढ़ते समय उसका बैग गिर गया था। जिसको लोगों ने उठाकर उसके परिजनों तक पहुंचा दिया। इसी बात को लेकर उसके परिजनों में शंका पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
-पत्नी ने अपहरण की आशंका जता दी तहरीर
-सदर तहसील के पास पड़ा मिला फौजी का बैग, तलाश में जुटे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो