{"_id":"5c7d6e8dbdec2214314957e4","slug":"51551724173-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे की जमीन बैनामों में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे की जमीन बैनामों में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले निर्माण कार्यों में से एक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से हो, इसके लिए जिलाधिकारी स्तर से बहुत ही तेजी से प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया कि जल्द से जल्द संबंधित किसानों की जमीनें अधिगृहीत कर सभी किसानों का बैनामा कराएं। जनपद में अभी तक कुल 343 बैनामे हो चुके हैं।
सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को बैठक के दौरान निर्देेशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बनाए जाने वाले एक्सप्रेस वे हेतु अधिगृहीत की जाने वाली जमीनों का बैनामा कराए जाने के साथ ही उन किसानों को उनकी जमीन का रुपया भी उनके खाते में भेजें। इसका रिकार्ड अधिकारी अपने पास सुरक्षित रखें। प्रतिदिन किए जाने वाले बैनामे की रिपोर्ट भी तैयार करें, जिससे कि प्रगति रिपोर्ट पूछे जाने पर वह त्वरित जानकारी दे सकें। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही अधिकारी न बरतें और न ही किसानों को परेशान करें। जांच पड़ताल के बाद शीघ्र बैनामा कर किसानों को लाभ दें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित किसानों से अपील की है कि यदि उनकी जमीन का बैनामा नहीं हुआ तो वह अपनी तहसील में जाकर जल्द से जल्द बैनामा कराएं।