फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जल्द ही कालपी के पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प

जल्द ही कालपी के पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प

Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
जल्द ही कालपी के पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प
कालपी। लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में पर्यटन विभाग के झांसी चित्रकूट मंडल के डिप्टी डायरेक्टर आरके रावत ने नागरिकों से कालपी के पर्यटक स्थलों के इतिहास के बारे में जानकारी ली और उनके जीर्णोद्धार पर चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही कालपी के पर्यटन स्थलों का कायाकल्प होगा। इससे क्षेत्र का भी विकास होगा।
विज्ञापन


बता दें कि वर्षों से कालपी को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की जा रही है। शुक्रवार को कालपी में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने आए पर्यटन विभाग के झांसी चित्रकूट मंडल के डिप्टी डायरेक्टर आरके रावत ने कालपी के कुछ पर्यटन प्रेमियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


नवोदय कालप्रिय संस्था के हर्षित खन्ना, समाजसेवी अरविंद शुक्ला आदि ने उन्हें कालपी के व्यास क्षेत्र, सूर्य मंदिर मदरालालपुर, किला परिसर, रानी का मंत्रणा कक्ष, स्थानीय पचपिंडा देवी मंदिर आदि के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यास क्षेत्र तक संपर्क मार्ग और लाइटिंग की व्यवस्था, पचपिंडा मंदिर में स्थित परिसर का सुंदरीकरण, रानी के मंत्रणा कक्ष के किले की दीवार बनवाकर संरक्षण, कालपी तहसील परिसर स्थित पर्यटन विभाग के रैन बसेरा को खोलने, कालपी के घाटों में मूलभूत सुविधाओं के विकास पर चर्चा हुई।

इसके अलावा सूर्य मंदिर मदरालालपुर के पुरातात्विक संरक्षण व भौगोलिक सर्वेक्षण को लेकर भी चर्चा की गई । पर्यटन प्रेमियों ने अधिकारियों को बताया कि कालपी ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व की नगरी है यदि सभी आयामों में कालपी का विकास हो जाए तो कालपी राष्ट्रीय महत्व के स्थल के रूप में विकसित हो सकती है।


डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से कालपी के विकास का खाका खींचा जा रहा है। इस दौरान राजेंद्र शुक्ल, अरविंद शुक्ल, भगवान दास खटिक, रामबाबू सहित कई पर्यटन प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed