{"_id":"5bdde3d3bdec22697a0f4310","slug":"51541268435-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थानों पर भेर खाद्य पदार्थों के नमूने, 30 किलो बर्फी की नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्थानों पर भेर खाद्य पदार्थों के नमूने, 30 किलो बर्फी की नष्ट
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर जिले में दूसरे दिन शनिवार को भी अभियान चला। अधिकारियों ने टीमें बनाकर जिलेभर में छापेमारी अभियान चलाया। इससे हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। छापेमारी के दौरान टीम ने मिलावट पाए जाने पर 30 किलो बर्फी नष्ट कराई। मिलावट करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार शुक्ला के साथ टीम ने दिबियापुर स्थित मनोज स्वीट हाउस व आलोक पुत्र प्रमोद कुमार के यहां से वर्कयुक्त बर्फी का नमूना लिया। वर्क नकली होने से 30 किलो बर्फी मौके पर नष्ट कराई गई। अटसू में एसडीएम अजीतमल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने अटसू स्थित नरेंद्र सिंह के यहां से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया।
अभियान के दौरान सुनील कुमार सिंह, माता शंकर बिंद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। मिलावट मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिलावट मिलने पर मिठाई को मौके पर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, 30 किलो बर्फी नष्ट
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर दूसरे दिन भी चला अभियान