{"_id":"5aa409ff4f1c1bb3758b4b81","slug":"51520699903-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की तहरीर पर प्रेमी पर अगवा कर रेप की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की तहरीर पर प्रेमी पर अगवा कर रेप की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल(औरैया)।
प्रेमी पर अगवा कर रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी चार माह पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। अब प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। घर वाले भी नहीं अपना रहे। कई दिनों से आशा ज्योति केंद्र की महिलाएं देखभाल कर रही थीं। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक किशोरी को चार माह पहले एक युवक भगा ले गया था। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस को युवती मिल गई लेकिन उस किशोराी ने पुलिस को बताया कि वह उस युवक के साथ नहीं गई थी बल्कि अपनी बुआ के घर चली गई थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा बंद कर दिया। अब किशोरी को प्रेमी ने भी छोड़ दिया। उसे परिजन भी नहीं अपना रहे। किशोरी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की सहायता ली। जिस पर महिला हेल्पलाइन आशा ज्योति केंद्र के काउंसलर अवधेश तिवारी, प्रतिभा और राजेश्वरी ने मामले की पहल शुरू की। बीते पांच दिन से आशा ज्योति केंद्र की टीम युवती को लेकर कोतवाली से घर तक परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी मानने को राजी नहीं हुआ। शनिवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दिलीप कुमार अपने चाचा नरेन्द्र कुमार के साथ उसका अपहरण कर ले गए थे। दिलीप कुमार उसे मुंबई ले गया। जहां उसने किराये के एक कमरे में रखा और उसके साथ बलात्कार किया। जिससे वह दो माह की गर्भवती भी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- प्रेमी पर अगवा कर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
- प्रेमी के छोड़ने पर परिजनों ने भी अपनाने से किया था इनकार
- आशा ज्योति केंद्र की पहल पर दर्ज हुई रिपोर्ट