फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   503 patients were treated in the Mega Health Camp

मेगा हेल्थ कैंप में 503 मरीजों ने कराया इलाज

Mon, 29 Jun 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 29 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
503 patients were treated in the Mega Health Camp

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले रविवार को शहर के नर्सिंग होमों में आयोजित नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में 503 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

विज्ञापन



दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे तक चले मेगा स्वास्थ्य शिविर के दौरान निजी अस्पतालों में लंबी कतारों में बैठे रोगी, अपनी बारी का इंतजार करते हुए पाए गए। मेगा स्वास्थ्य शिविर में अधिकांश पेट व हड्डी रोग के आए पीड़ितों नि:शुल्क इलाज के साथ उन्हें दवा वितरित की गई।
विज्ञापन



 
डाक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में राम श्याम मेमोरियल हास्पिटल, श्री बिहारी नर्सिंग होम, मां सरोज नर्सिंग होम, परिहार आर्थोपेडिक सेंटर, आंत्रेय नर्सिंग होम, नूतन नर्सिंग होम, कृष्णा आई केयर सेंटर व सिटी हास्पिटल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमर उजाला फाउंडेशन के मेगा स्वास्थ्य शिविर में शहर के चयनित ख्याति प्राप्त निजी अस्पतालों में रोगियों को शहर सहित कानपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा प्रदान की गई।


 
मेगा स्वास्थ्य शिविर की सफलता का अंदाजा इससे लगता है कि चिलचिलाती धूप के बावजूद स्थानीय रोगियों के अलावा कंचौसी, अजीतमल, बाबरपुर, दिबियापुर, बमुरीपुर, तुर्कीपुर, फफूंद, अटसू, अछल्दा, बिधूना व सहार, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांवों से आए मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और परामर्श, उपचार व दवा का लाभ उठाया।



मेगा स्वास्थ्य शिविर में आए कुल 503 मरीजों में सबसे अधिक रोगी उदर व हड्डी रोग से पीड़ितों का उपचार किया गया।


15 हृदय रोगियों की हुई ईसीजी- औरैया। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में नूतन नर्सिंग होम में तुर्कीपुर, अजीतमल व शहरभर से 15 हृदय रोगियों को परीक्षण के बाद ईसीजी की नि:शुल्क जांच उपलब्ध कराई गई।


यहां हार्ट, चेस्ट व उदर रोगों के विशेषज्ञ डा. वाईके गुप्ता ने रोगियों का उपचार कर उन्हें नि:शुल्क जांच व दवा उपलब्ध कराई।


नेत्र रोगियों और दंत रोगियों की भी रही भीड़ - औरैया। अमर उजाला के मेगा स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने में नेत्र व दंत रोगी भी पीछे नहीं रहे। समाचार पत्र में सिलसिलेवार प्रकाशित खबरों को पढ़कर ग्रामीणांचल क्षेत्र के आए नेत्र रोगियों की रेलमपेल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed