{"_id":"60636a6b8ebc3e8d1853d139","slug":"5-injured-in-road-accident-auraiya-news-knp620623256","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला सहित पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला सहित पांच गंभीर
विज्ञापन
औरैया। सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेला थाना क्षेत्र के किचहिया गोपालपुर मार्ग पर किचहिया से सहार बाजार जा रहे धर्मवीर और रामनगर की ओर जा रहे अजय, महेंद्र निवासी पुरवा बेला की बाइकें भिड़ गईं। इसमें अजय और महेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें चिलौली अस्पताल भेजा है।
वहीं अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाबरपुर-दिबियापुर मार्ग पर अटसू के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विद्यानगर बाबरपुर निवासी मान सिंह घायल हो गए। वह होली मिलन पर दोस्त के घर जा रहे थे। उधर शहर के एक होटल के पास बाइक सवार मिथुन (30) निवासी बरमूपुर व किरन निवासी गल्लामंडी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।