फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   5 died and 117 more corona patient found

संक्रमित की सैफई में मौत, 117 नए केस मिले

Sat, 01 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
5 died and 117 more corona patient  found
औरैया। कोरोना संक्रमण से एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 117 और संक्रमित मिले हैं। जांच किटें उपलब्ध न होने से सैंपलिंग भी धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल संक्रमित 7899 हैं। शनिवार को संक्रमित महिला की मृत्यु सैफई अस्पताल में हो गई। इसके अलावा चार और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ मृतकों की संख्या 89 हो गई है। कोरोना संक्रमण से 280 लोगों ने जंग जीती है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5875 है। जिले में अब एक्टिव केस 1935 हैं। लखनऊ लैब से 1100 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। 195 सैंपलों को दोबारा जांच के लिए भेजा गया है। बताया कि चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में 30 गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले के बाहर के 20 कोविड अस्पतालों में 21 गंभीर संक्रमित भर्ती हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हॉटस्पॉट की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक्टिव हॉटस्पॉट 310 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed