फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   5 arrested in fyring case

फायरिंग मामले में पांचों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
5 arrested in fyring case
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में ब्लाक गेट के पास स्थित बालाजी स्वीट हाउस पर ताबड़तोड़ फायरिंग के पांच नामजद आरोपियों को पुलिस ने जालौन जिले से पकड़ा है। देर शाम पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने सदर कोतवाली पहुंचाया। जहां पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन

28 जनवरी को ब्लाक गेट के पास स्थित बालाजी स्वीट हाउस पर दिनदहाड़े एक साथ सात-आठ राउंड फायरिंग की गई थी। इस मामले में दुकानदार विपिन पुत्र शिव कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद सोनू अवस्थी, सोनू पांडेय, उज्जवल, आशु अवस्थी व बॉबी चौधरी समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों की तलाश में स्वॉट समेत पांच पुलिस टीमें लगीं थीं। आरोपियों की तलाश में जिले के बाहर भी दबिश दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बुधवार सुबह सभी नामजद आरोपियों को जालौन जिले में एक स्थान से पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने देर शाम सदर कोतवाली पहुंचाया। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि देर शाम तक पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed