{"_id":"60182fe88ebc3e544d465d1d","slug":"459-youth-got-jobs-auraiya-news-knp6093009163","type":"story","status":"publish","title_hn":"1800 लाभार्थियों में 459 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1800 लाभार्थियों में 459 का चयन
विज्ञापन
फोटो 01एयूआरपी20- रोजगार पाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं की भीड़
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर रोड स्थित कृष्ण सरोज महाविद्यालय में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र दिए। विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों ने मेले में आए युवाओं का साक्षात्कार लिया। इस दौरान 1800 में से 459 का चयन किया गया।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से रोजागार मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किया। उन्होंने मेले में आई कंपनियों के अधिकारियों से कहा कि सही वेतन पर नौकरी दें, जिससे कि छात्रों का मन काम करने में लगे।
जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि नौकरी की ये पहली सीढ़ी है। छात्र कंपनी से अनुभव लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। डीसी कौशल विकास मिशन अतुल सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में कौशल विकास मिशन के लगभग 1800 लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। मेले में आई 11 कंपनियों ने 459 लाभार्थियों का चयन किया।
विज्ञापन
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र, ऑफर लेटर वितरित किए गए। महाविद्यालय के प्रबंधक आराधना शुक्ला, प्राचार्य डॉ. अनिल तिवारी ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा, डीसी यूपीएसडीएम के के दोहरे, एमआईएस मैनेजर यूपीएसडीएम अतुल कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश कुमार अवस्थी ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अजय शर्मा, रमेश चंद्र, नितिन वर्मा, रविकांत सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।