{"_id":"58332faf4f1c1bb404b3a397","slug":"418-crore-was-deposited-in-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिनों में जमा हुआ 418 करोड़ रुपया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिनों में जमा हुआ 418 करोड़ रुपया
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
2000 rs note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडे़ नोटों की बंदी से जहां बाजारों में मंदी छाई है, वहीं बैंकों में जबरदस्त कारोबार हो रहा है। जिले भर की बैंकों में बीते 13 दिनों में 418 करोड़ रुपया जमा किया गया है। सोमवार को भी बैंकों में पैसा जमा करने वालों की भीड़ देखने को मिली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर की शाम 500 और एक हजार के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इन नोटों को बैंक में ही जमा करने और बदले जाने की बात कही थी। 10 नवंबर की सुबह से बैंकों में नोट बदलने और जमा करने वालों की भीड़ दिखने लगी। बीते 13 दिनों में जिलेभर की 109 बैंक शाखाओं में लोगों ने 418 करोड़ रुपया जमा किया। वहीं बदलने वालों की संख्या साढे़ चार लाख और खातों में रुपया जमा करने वालों की संख्या सात लाख तीस हजार के आसपास रही।
जबकि आरबीआई से जिले की बैंकों को अभी तक 125 करोड़ रुपया ही मिला है। जो जमा रकम का 29 प्रतिशत ही है। इन 13 दिनों में 4.5 लाख लोगों ने 135 करोड़ रुपया बदला है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दूधनाथ ने बताया कि अभी भी बैंकों में पुराने नोटों को जमा करने वाले आ रहे हैं। बताया कि भीड़ को देखते हुए आरबीआई से रुपयों की डिमांड की जा रही है। जल्द ही जिले की बैंकों की व्यवस्था दुरुस्त होगी।