फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पानी भरने जा रहे सेवानिवृत फौजी को कार ने टक्कर मारी, मौत

पानी भरने जा रहे सेवानिवृत फौजी को कार ने टक्कर मारी, मौत

Sat, 17 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पानी भरने जा रहे सेवानिवृत फौजी को कार ने टक्कर मारी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर(औरैया)। पीने के लिए पानी भरने जा रहे सेवानिवृत्त फौजी को कार ने टक्कर मार दी। शनिवार को तड़के कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सेवानिवृत्त के बाद वह असेनी स्थित बिजली दफ्तर में गार्ड की नौकरी कर थे।

ब्यौंरा नवलपुर ऊंचा फफूंद के मूल निवासी कैलाश बाबू (48) लगभग तीन वर्ष पहले उड़ीसा में आर्मी में तैनात थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह दिबियापुर में एनटीपीसी गेट के सामने स्थित कॉलोनी में मकान बनवाकर रहने लगे। इसके साथ ही दिबियापुर स्थित बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय में गार्ड की नौकरी भी करने लगे। कैलाश बाबू के भाई लालसिंह के अनुसार कैलाश बाबू के घर में खारे पानी की समस्या थी। इसलिए एनटीपीसी आवासीय परिसर के बाहर लगे आरओ वाटर की टोटी से प्रतिदिन पीने के लिए पानी भरने जाते थे। शुक्रवार सुबह लगभग 6:30 बजे वह प्लास्टिक की कट्टी लेकर पानी भरने जा रहे थे। फफूंद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर कार के शीशे से टकरा गए। घटना के बाद कार चालक कार को लेकर थाने चला गया। जबकि आसपास के लोगों ने पहुंचकर घायल कैलाश बाबू को फफूंद रोड स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया। यहां से परिजन उन्हें कानपुर ले गए। कानपुर के निजी अस्पताल में शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। कानपुर में ही पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव दिबियापुर स्थित घर पहुंचा। यहां से शव को उनके पैतृक गांव ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


- सेवानिवृत्त फौजी को कार ने टक्कर मारी, मौत
- पानी भरने जा रहे थे, एक्सईएन ऑफिस में गार्ड पर तैनात थे
- कानपुर में इलाज के दौरान हुई मौत




































































































































































































































































































फोटो परिचय
17एयूआरपी25- कैलाश बाबू।(फाइल फोटो)
17एयूआरपी24- एंबुलेंस से शव को उतारते समय लगी भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed