{"_id":"5a2d78f14f1c1bc5758b82b5","slug":"41512929521-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक फिसली, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक फिसली, युवक की मौत
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद। कुठौंद में तेज रफ्तार बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आईं गंभीर चोटें मौत की वजह बन गई। पुलिस जब तक अस्पताल पहुंची परिजन शव लेकर घर चले गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
कुठौंद थाना क्षेत्र रंधीरपुर निवासी ओमनरेश प्रजापति (32) पुत्र राजाराम शनिवार की देर शाम कुठौंद से अपने गांव बाइक से लौट रहा था। रात करीब दस बजे वह जब धरमपुर पुलिया के पास पहुंचा तो बाइक की रफ्तार ज्यादा तेज होने की वजह से काबू में नहीं कर पाया।
हड़बड़ाहट में उसने पुलिया के पास अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक सड़क पर फिसल गई। वह कुछ दूर तक बाइक समेत घिसटता चला गया और उसका सिर एक पत्थर से जा टकराया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन
उधर से निकल रहे राहगीरों ने जब उसे लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देखा तो उसे उठाया। कुछ ग्रामीणों ने उसे पहचान कर घरवालों और पुलिस को सूचित किया। राहगीर उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में ओमनरेश ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जब तक अस्पताल पहुंची, तेब तक परिजन शव लेकर घर चले गए।
पुलिया पर अचानक ब्रेक लगाने से फिसली बाइक
अमर उजाला ब्यूरो