{"_id":"59e104094f1c1bd7538b74ed","slug":"41507918857-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों का कारोबार करेगा वाहनों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों का कारोबार करेगा वाहनों का बाजार
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
उरई। दीपावली और धनतेरस का असर बाजारों में दिखने लगा है। कारों और बाइकों की बिक्री पर जीएसटी भी बेअसर साबित हो रहा है। यही कारण है कि त्योहार से करीब पांच दिन पूर्व कार और बाइक के शोरूमों पर बुकिंग के लिए लाइन लगी हुई। ग्राहक अपने मन पसंद माडल और कलर के लिए रुपये हाथ में लिए खड़े हैं।
कार शो रूम का हाल तो यह है कि ग्राहकों को देने के लिए गाड़ियां अभी से ही कम पड़ रही है। संचालकों की मानें तो रविवार तक बुकिंग और बढ़ेगी। बता दें कि अधिकांश लोग धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी को शुभ मानते हैं। इस कारण ग्राहकों ने अभी से ही धनतेरस के लिए कार और बाइकों की बुकिंग करानी शुरू कर दी। उन्हें लगता है कि शायद त्योहार वाले दिन गाड़ियां न मिले, इसलिए पहले आओ, पहले पाओ का फायदा मिल सकता है।
2 दिन पहले ही बिकीं 5.50 करोड़ की कारें
कारों की बात करें तो मारुति की गाड़ियां लोगों की खास पसंद बनी हुई है। इनमें आल्टो, डिजायर, वैगनआर के अलावा साढ़े ग्यारह लाख की कीमत वाली विज्रा कार शामिल है। इस बार कंपनी की ओर से लांच किया 8 से 10 लाख की कीमत वाला मारुति लोडर भी खूब पसंद किया जा रहा है। उरई कानपुर रोड स्थित कार शो रूम के संचालक दीपेश अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस के लिए अब तक 62 गाड़ियां बुक हो चुकी है। मान के चलें कि करीब साढ़े पांच करोड़ का कारोबार तो शुक्रवार तक ही हो गया है। अभी धनतेरस के तीन और दीपावली के करीब पांच दिन बाकी है, लिहाजा बुकिंग की संख्या 100 का आंकड़ा भी पार करेगी। कार कारोबार पर जीएसटी का कोई असर नहीं है, आर्टिका के दाम बढ़ने के बाद भी उसकी बुकिंग में किसी तरह की कमी नहीं देखी गई है।
विज्ञापन
दोपहिया की खरीदारी पर महिलाएं भारी
कारों की तरह दो पहिया वाहनों के बाजार में भी त्योहार की तेजी नजर आ रही है। हालांकि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं और युवतियों का दो पहिया वाहनों की ओर रुझान बढ़ा है। यही कारण है कि बाइक से ज्यादा एक्टिवा आदि वाहन बिक रहे हैं। हांडा शोरूम के अमिनेष जायसवाल ने बताया कि धनतेरस के लिए कई दो पहिया वाहन बुक किए जा चुके हैं। मंहगी होने के बावजूद 35 गाड़ियां तो एक्टिवा ही है, दीपावली तक गाड़ियों की संख्या 200 के करीब पहुंचने की संभावना है। बाइकों की कोई कमी न होने के कारण बुकिंग से ज्यादा बिक्री धनतेरस और दीवाली वाले दिनों में तत्काल ही होती है।
ग्राहकों को लुभा रहे आफर
त्योहार को देखते हुए कारों पर कंपनी ने धनवर्षा योजना के अंतर्गत विभिन्न माडलों में 5 से 75 हजार रुपये की छूट दे रखी है। शो रूम संचालकों का कहना है कि आफर भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं, जिससे वे गाड़ियां खरीदने में हिचक नहीं रहे हैं।
फाइनेंस कंपनियों ने भी सजाए स्टाल
कार और बाइक के सपनों को आसानी से साकार कराने के लिए शोरूमों में फाइनेंस कंपनियों ने भी अपने स्टाल सजा रखे हैं। इन स्टालों में कागजी कार्रवाई करने के तुरंत बाद ही आसान किश्तों पर कारों, बाइकों की चाभी ग्राहकों के हाथ में आ रही है।
धनतेरस के लिए तेज हो गई कारों व दोपहिया वाहनों की बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो