फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   40 thousand rupees were looted from an electronic businessman

गोली मारकर इलेक्ट्रानिक व्यापारी से लूटे थे 40 हजार

Mon, 25 May 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees were looted from an electronic businessman
सहायल थाना क्षेत्र के गांव धूपकरी में बंबा मार्ग पर इलेक्ट्रानिक व्यापारी को गोली मारने के मामले में घायल के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बाइक सवार बदमाश 40 हजार की नगदी और मोबाइल लूटने के बाद फरार हो गए। इसकी जानकारी घायल ने सैफई से लौटने के बाद दी।
सोमवार की देरशाम सहायल थाना पुलिस को दी तहरीर में गांव उपरेगा निवासी दयाराम पुत्र श्यामले ने बताया कि उसका पुत्र कौशल कुमार उर्फ कौशलेंद्र इलेक्ट्रानिक की दुकान किए हैं।
वह दुकान बंद कर 16 मई की दोपहर जब घर लौट रहा था, तब रास्ते में धूपकरी के समीप बंबा मार्ग पर अपाचे सवार तीन बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से कौशल कुमार पर फायर किया।
विज्ञापन

साथ ही बदमाश कौशल से 40 हजार रुपये की नगदी और उसका मोबाइल लूट कर भाग निकले। गोली लगने से कौशल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने घायलावस्था में कौशल कुमार को सीएचसी सहार में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रेफर कर दिया था। सैफई अस्पताल से उपचार के बाद घर लौटे कौशल ने घटना की जानकारी दी। सहायल थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि फरार हमलावरों की तलाश जारी है। तहरीर मिली है। जल्द ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed