फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   40 thousand rupees fraud

योग ग्राम की फर्जी बेवसाइट के जरिए गेल इंजीनियर से ठगे 40 हजार

Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees fraud
दिबियापुर (औरैया)। एक नामी औषधि उत्पाद से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर योग शिविर के नाम पर जालसाजों ने गेल के इंजीनियर से 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल औरैया व दिबियापुर थाने में की है।
विज्ञापन

गेल में इंजीनियर मनोज कुमार वैद्य ने बताया कि वह हरिद्वार स्थित योग ग्राम में थेरेपी के लिए जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने संबंधित वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। वेबसाइट पर उन्हें आनलाइन फार्म भरने के लिए कहा गया। फार्म भरने के बाद उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। तीन बार में अलग-अलग मदों के लिए कुल 40 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करा लिए गए ।
विज्ञापन

गुरुवार 16 सितंबर से अगले सात दिनों के लिए कमरा भी बुक कर दिया गया। 15 सितंबर की रात को ट्रेन से योग ग्राम जाने वाले थे। इस बीच उन्होंने हरिद्वार में मौजूद मित्र को फोन कर कमरे की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मित्र ने योग ग्राम में जानकारी करके बताया कि उनके नाम पर कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और न ही कोई रूम बुक है। इस पर योग ग्राम में फोन करके जानकारी ली। तब इंजीनियर को अपने साथ ऑनलाइन ठगी होने की जानकारी हुई। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed