{"_id":"61462bf78ebc3e8477791370","slug":"40-thousand-rupees-fraud-auraiya-news-knp653000840","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग ग्राम की फर्जी बेवसाइट के जरिए गेल इंजीनियर से ठगे 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग ग्राम की फर्जी बेवसाइट के जरिए गेल इंजीनियर से ठगे 40 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। एक नामी औषधि उत्पाद से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर योग शिविर के नाम पर जालसाजों ने गेल के इंजीनियर से 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल औरैया व दिबियापुर थाने में की है।
गेल में इंजीनियर मनोज कुमार वैद्य ने बताया कि वह हरिद्वार स्थित योग ग्राम में थेरेपी के लिए जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने संबंधित वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। वेबसाइट पर उन्हें आनलाइन फार्म भरने के लिए कहा गया। फार्म भरने के बाद उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। तीन बार में अलग-अलग मदों के लिए कुल 40 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करा लिए गए ।
गुरुवार 16 सितंबर से अगले सात दिनों के लिए कमरा भी बुक कर दिया गया। 15 सितंबर की रात को ट्रेन से योग ग्राम जाने वाले थे। इस बीच उन्होंने हरिद्वार में मौजूद मित्र को फोन कर कमरे की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मित्र ने योग ग्राम में जानकारी करके बताया कि उनके नाम पर कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और न ही कोई रूम बुक है। इस पर योग ग्राम में फोन करके जानकारी ली। तब इंजीनियर को अपने साथ ऑनलाइन ठगी होने की जानकारी हुई। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।