फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   4 sawadar sacked from goshala

अव्यवस्था पर चार सेवादार हटाए, सचिव व ग्राम प्रधान को चेतावनी

Sun, 27 Jun 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
4 sawadar sacked from goshala
सहायल (औरैया)। सहार विकास खंड की करचला गोशाला में हरे चारे और पानी के अभाव में गोवंश की मौत पर प्रशासन गंभीर है। रविवार को नायब तहसीलदार और सीवीओ ने टीम के साथ गोशाला का निरीक्षण किया। गोवंशों की दुर्दशा देख अफसरों ने चार सेवादारों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधान व सचिव को चेतावनी दी है। अफसरों ने गोशाला के रिकार्ड दुरुस्त कराने के साथ दाना, चारा, पानी की समुचित व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन

शनिवार को करचला गोशाला में एक गोवंश की मौत हो गई थी। देखरेख के अभाव में यहां कई गोवंश बीमार हैं। अमर उजाला ने इस पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसे संज्ञान में लेकर डीएम सुनील कुमार वर्मा ने रविवार को नायब तहसीलदार बिधूना अभिनव वर्मा, खंड विकास अधिकारी सहार मुनीष कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हेमचंद्र श्रीवास, पशु चिकित्सा अधिकारी सहार डॉ. हृदेश कुमार को मौके पर भेजा। अफसरों को चारों तरफ अव्यवस्था दिखी।
विज्ञापन

सफाई और चारे की व्यवस्था न होने पर नायब तहसीलदार ने आठ सेवादारों में चार को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पंचायत सचिव शिवरतन और प्रधान को चेतावनी दी। अफसरों ने गोशाला में पंजीकृत 307 गोवंशों के रखरखाव संबंधित रजिस्टर देखे। इनमें मिली खामियों को ठीक कराया। नायब तहसीलदार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बीडीओ को ठहराया जिम्मेदार
कचरला गोशाला में निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर नायब तहसीलदार ने पंचायत सचिव शिवरतन पाल को फटकार लगाई और कार्रवाई की बात कही। यह सुनकर सचिव ने गोशाला की बदहाल व्यवस्था का जिम्मेदार बीडीओ को ठहरा दिया। सचिव ने कहा कि खामियां सुधारने की जगह व्यवधान उत्पन्न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed