फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   4 houses collapse due to rain

बारिश से कमजोर हुए चार मकान गिरे, महिला दबकर घायल

Wed, 04 Aug 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
4 houses collapse due to rain
अटसू (औरैया)। बारिश के बाद कच्चे घरों का गिरना जारी है। धूप निकलने के बाद घर ढह रहे हैं। मंगलवार को क्षेत्र में चार कच्चे मकान ढह गए। मलबे में दबकर युवती घायल हो गई। मकान गिरने की सूचना पीड़ितों ने तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

अजीतमल तहसील क्षेत्र के हुकुमपुर डेरा में सोमवार रात चार घर गिर गए। गांव के विक्रम सिंह ने बताया कि रात में दीवार गिरने के साथ मकान का आधा हिस्सा ढह गया। बेटी अजूबी (20) मलबे में दबकर घायल हो गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं गांव के संजय, सुनीता पत्नी सुम्हारे सिंह, प्रमोद पुत्र खान सिंह के भी मकान गिर गए। मलबे में दबकर गृहस्थी बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि मकान गिरने के बाद उन्हें गुजर बसर करने में परेशानी हो रही है। मकान गिरने की जानकारी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मंजूद देवी को दी। उन्होंने लेखपाल और तहसील अधिकारियों को बताया है। प्रधान ने बताया कि गांव में काफी संख्या में कच्चे मकान है। जिन लोगों के घर गिरे हैं, उन्हें हर संभव प्रशासन से मदद दिलाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed