{"_id":"60e88e2e8ebc3ed6662eafeb","slug":"4-arrested-in-online-fraud-case-auraiya-news-knp6392543150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन फ्राड करने के चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन फ्राड करने के चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर और ऑनलाइन धोखाधड़ी करने में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कई एटीएम कार्ड, मोबाइल, कार व नगदी बरामद की है। ये लोग फर्जी कॉल सेंटर भी चलाते थे। आरोपियों का एक साथी फरार है।
11 जनवरी 2021 को सिपाही रामबालक का एटीएम कार्ड बदलकर करीब डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को पढ़ीन गांव के कुछ लोगों के इस मामले से जुड़े होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने किशन सिंह निवासी मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में उसने साथियों के नाम बताए तो सतेंद्र सिंह चौहान निवासी गांव आगापुर थाना घाटमपुर कानपुर, ऋषभ सिंह निवासी मोहल्ला ब्रह्मनगर औरैया, दीपक चौबे निवासी चिरूहूली कोतवाली औरैया को भी दबोच लिया गया। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड, सात मोबाइल फोन, 6300 रुपये, एक बाइक व कार बरामद की है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एक शातिर लड़की की आवाज निकाल जाल में फंसाता था
सतेंद्र, कन्हैया, ऋषभ और किशन एस्कार्ट सर्विस, प्लेब्वॉय, जोगोलो नाम से फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। यह लोगों को फोन पर लड़कियों से दोस्ती कराना, अच्छी कंपनियों में नौकरी दिलाने या सस्ती दर पर लोन दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में मोटी रकम वसूलते थे। आरोपियों में दीपक लड़कियों की आवाज निकाल लेता है।
वह लोगों से ऑनलाइन पेमेंट करा लेता था। बताया कि दीपक एक बार फोन पर बात करने के बदले उन लोगों से पांच सौ रुपये लेता था। रुपये सतेंद्र के बैंक ऑफ बड़ौदा व ऋषभ के यूनियन बैंक के खाते में डलवाए जाते थे। धोखाधड़ी करने वाले गैंग के आरोपी जन सेवा केंद्रों के क्यूआर कोड के माध्यम से भी खातों में रुपये डलवाते थे। जिसके खाते में रुपये डलवाए जाते थे, उससे 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। आरोपियों में कन्हैया फरार है।
एटीएम न चला पाने वालों को बनाते थे शिकार
आरोपियों ने बताया कि वह एटीएम बूथ में जाकर ऐसे ग्राहकों का इंतजार करते थे, जिन्हें एटीएम चलाना नहीं आता। ऐसे लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से मोटी रकम पार कर देते थे।
आरोपियों ने दो घटनाओं का जिक्र भी किया। कन्हैया व उसके दो साथी इसमें शामिल रहते थे। 11 जनवरी 2021 को ओरिएंटल बैंक के एटीएम बूथ पर हेडकांस्टेबल रामबालक का स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 1 लाख 44 हजार रुपये पार कर दिए थे।