{"_id":"6043c5c68ebc3ec4be1bd7f3","slug":"36-thousand-rupees-fraud-from-farmer-auraiya-news-knp6160548176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी बनकरकिसान से ठगे 36 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी बनकरकिसान से ठगे 36 हजार
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गांव पुर्वा सकटू के किसान को ग्वालियर से एक व्यक्ति ने फोन किया। इसमें खुद को फौजी बताकर नीलामी का ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 36 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत दिबियापुर पुलिस से की है।
नीलेंद्र कुमार निवासी पुरवा सकटू दिबियापुर ने पुलिस को बताया कि गत 25 फरवरी सुबह उसके मोबाइल पर फोन करने वाले ने खुद को फौजी बता नाम वीरेंद्र सिंह बताया। उसने बताया कि एक ट्रैक्टर ग्वालियर स्थित फौजी कैंप में लगा है। वह नीलाम हो रहा है। विश्वास दिलाने के लिए अपना आधार कार्ड भेज दिया।
कहा कि जमानत धनराशि के रूप में आठ हजार रुपये अभिषेक के नाम पर बैंक खाते में भेज दें। उसकी बातों पर विश्वास करके पीड़ित ने रुपये जमा करा दिए। अगले दिन 28 हजार रुपये फिर डलवा दिए। इसके बाद 40 हजार रुपये और डालने के लिए कहा तो ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत दिबियापुर थाने में की है। पुलिस ने किसान को मामले की शिकायत साइबर सेल में करने की सलाह दी है।