{"_id":"584703404f1c1be159448e24","slug":"3500-received-three-blankets-thseelaen","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों तहसीलाें को मिले 3500 कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों तहसीलाें को मिले 3500 कंबल
औरैया
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में पहुंचे 1427 कंबलाें की खेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों को ठंड से बचाने के लिए शासन की ओर से जिला प्रशासन को 15 लाख रुपये की धनराशि कंबलों के लिए जारी की गई थी। इस धनराशि से जिला प्रशासन न कंबल खरीदने के बाद तीनों तहसीलों को वितरित कर दिए हैं। उक्त कंबल लेखपालों के माध्यम से चिंहित पात्र गरीबों तक पहुंचाया जाएगा।
खुले आसमान के नीचे ठंड से कांपने वाले गरीबों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन से जारी किए गए बजट से 3500 कंबल खरीद लिए हैं। इन कंबलों को मंगलवार को जिले की तीनाें तहसीलों में वितरित कर दिया गया है। इसके तहत औरैया सदर तहसील को 1427, बिधूना तहसील को 1427 व अजीतमल तहसील को 676 कंबलों की खेप मुहैया करा दी गई है। तीनों तहसीलों को प्राप्त कंबलों को अब पात्र गरीबों को वितरित किया जाएगा। इस मामले में तहसीलदार सदर प्रेमनारायण प्रजापति ने बताया कि सदर तहसील को मिले 1427 कंबलों को कानून गो को जारी कर दिए गए हैं। कानून गो इन कंबलाें को लेखपालों के माध्यम से ग्राम प्रधानों का सहयोग लेकर पात्र गरीबों तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने सभी लेखपालों को इस कार्य में आज ही से जुट जाने के निर्देश दिए। इस मामले में दैवीय आपदा विभाग की ओर से मिली जानकारी के तहत उक्त कंबल को कुटेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम से खरीदे गए हैं।