फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कहीं बारिश तो कहीं ओलों से बढ़ी मुसीबत

कहीं बारिश तो कहीं ओलों से बढ़ी मुसीबत

Sun, 11 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कहीं बारिश तो कहीं ओलों से बढ़ी मुसीबत
उरई। पश्चिमी हवाओं से मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शनिवार तक साफ चल रहे मौसम में शाम को अचानक बदलाव आया और सर्द हवाओं ने लोगों को फिर से ठंड का एहसास कराना शुरू कर दिया। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। जिले में कई स्थानों पर बारिश तो कहीं कहीं ओले भी गिरे। कृषि अधिकारी ने कहा कि यदि बारिश होती है तो यह रबी की फसल के लिए बेहद मुफीद होगी। यदि ओले गिरते है तो फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन


शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। देर शाम से ही आसमान में बादल के ठंडी हवा चलने से लोगों को रजाई में दुबकने को मजबूर होना पड़ा। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से लोग गर्म कपड़े पहन कर ही घरों से निकले। हालांकि शहर व कालपी में केवल बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


परंतु कोंच क्षेत्र के गोरा, करनपुर,पचीपुरा, दिरावटी, छानी, भदारी, पडऱी व अंड़ा सहित कई गांवों में साथ ही जालौन के आसपास के इलाकों में आले भी गिरे। जबकि पहाड़गांव व पिरौना क्षेत्र के कमतरी, नरी, सुनाया, जमरोही व कौशलपुर समेत कई गांवों में ओले गिरे। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार अचानक मौसम बदलने से अधिकतम तापमान गिरकर अधिकतम 20 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री हो गया। वहीं कालपी, कदौरा में भी बारिश हुई। मौसम विज्ञानी अमर सिंह ने बताया कि अभी एक दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही ओले गिरने व तापमान में गिरावट होने से सर्दी भी बढ़ेगी। कृषि अधिकारी राममिलन परिहार ने बताया कि अभी तक तापमान हर रोज बढ़ रहा था।


जो रबी की फसल के लिए बहुत अधिक नुकसान दायक हो रहा था। खास तौर पर गेहूं की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ती जा रही थी। परंतु अब तापमान में गिरावट होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। यदि बारिश हो जाए तो रबी की फसल के लिए मुफीद होगी। परंतु ओले नहीं गिरने चाहिए। ओले की चोट से फूल झड़ने व पौधा टूटने से नुकसान होता है।

अचानक मौसम के करवट बदलने से बढ़ी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed