फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   30,903 answer sheets were evaluated.

Auraiya News: 30,903 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Fri, 20 Mar 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
30,903 answer sheets were evaluated.
कन्नौज। जिले के दोनों केंद्रों पर तीसरे दिन शुक्रवार को हाईस्कूल की 17,269 और इंटरमीडिएट की 13,634 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। दोनों केंद्रों पर 792 परीक्षक और 18 उप प्रधान परीक्षक गैर हाजिर रहे। केंद्रों पर उपस्थित न होने वाले परीक्षकों और उपप्रधान परीक्षकों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए शहर में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज में तीसरे दिन 17,269 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक 34,182 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। केके इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 13,634 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक केंद्र पर हाईस्कूल की 29,953 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित की जा चुकी है।
विज्ञापन

दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 792 परीक्षक अनुपस्थित रहे, जबकि सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज में 18 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर न आने वाले परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से दोनों मूल्यांकन केंद्रों की मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed