{"_id":"605e246e8ebc3ec967512d69","slug":"3-rpbbers-run-from-kotwali-auraiya-news-knp6201195126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से भागे तीन लुटेरे, पुलिस के हाथ-पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली से भागे तीन लुटेरे, पुलिस के हाथ-पांव फूले
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन लुटेरे पुलिस अभिरक्षा से भाग गए। आनन-फानन में पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुट गईं। कोतवाली पुलिस ने आधे घंटे में तीनों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अनंतराम ओवरब्रिज के पास दंपति से लूट में तीन शातिर लुटेरों को औरैया कोतवाली पुलिस थाने लाई थी। थाने में पुलिस तीनों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी बीच कुछ पुलिस कर्मी उन्हें थाने में बैठाकर इधर-उधर हो गए। मौका मिलते ही तीनों पुलिस को चकमा देकर थाने के पीछे की दीवार फांदकर भाग गए। पुलिस अभिरक्षा से लुटेरों के भागते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। पुलिस अभिरक्षा से आरोपियों के भागने के मामले में पुलिस कुछ भी कहने से कतराती रही। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
दंपति से लूटपाट कर भागे थे
अजीतमल। अयाना थाना क्षेत्र के गांव हंसुलिया निवासी नीरज कुमार पत्नी दुर्गा देवी के साथ इटावा जिले के कस्बा भरथना स्थित मामा राजकुमार के घर गए थे। जहां से वह पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह अनंतराम ओवरब्रिज पर पीछे से आए लुटेरों ने ओवरटेक कर दुर्गा देवी से आभूषण भरा पर्स लूट लिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लूटपाट के दौरान बाइक से गिर कर नीरज घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है।