फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   3 died, 55 new possitive found

नए रोगियों की संख्या घटी, कोषाधिकारी की पत्नी समेत तीन की मौत

Mon, 17 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
3 died, 55 new possitive found
औरैया। सोमवार को कोषाधिकारी की पत्नी समेत तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि लगातार तीसरे दिन संक्रमितों की संख्या कम रहने पर स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है। जिले में 55 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9863 हो गया है। सोमवार शाम चार बजे दो संक्रमितों की सैफई और एक संक्रमित की चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर में मृत्यु हो गई। इसके साथ मृतकों का आंकड़ा 150 हो गया है। मई में जिले में कोरोना संक्रमण से जंग जीतने वाले मरीजों की संख्या 3005 है।
विज्ञापन

जबकि 61 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जनपद में एक्टिव हॉटस्पॉट 237 हैं। 1201 मरीज होम आइसोलेट हैं। कोविड केयर सेंटर चिचौली में 30 गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले के बाहर के 17 कोविड अस्पतालों में 28 मरीज भर्ती हैं। लखनऊ लैब से 1100 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में अब तक एक लाख 62 हजार 46 आरटीपीसीआर सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed