{"_id":"61462b348ebc3eb628318f1d","slug":"290-complaints-in-sammadhan-diwas-auraiya-news-knp653000474","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान में 290 शिकायतें, 24 का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान में 290 शिकायतें, 24 का समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। तहसीलों में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कुल 290 शिकायतें आईं। इनमें से 24 का निस्तारण किया गया। 266 फरियादी आश्वासन भरोसे लौट गए।
सदर तहसील सभागार में डीएम सुनील कुमार वर्मा व एसपी अपर्णा गौतम ने पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 119 शिकायतें दर्ज हुईं। जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। खानपुर के मोहल्ला मदार निवासी रेशमाबानो ने बताया कि कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी दबंगों ने उसके मकान पर कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायती पत्र दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसपी आवास के पास स्थित मोहल्ला तिलक नगर निवासी जावेद अख्तर ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह किसान है। मां से विवाद होने के कारण वह पत्नी के साथ दलेलनगर स्थित ससुराल में रहने लगा। ससुरालियों ने जालसाजी करके उसका खेत बिकवा दिया। दोनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार रणवीर सिंह, सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव मौजूद रहे।
अजीतमल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम रेखा एस चौहान ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। 63 शिकायती पत्र आए। इनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मौहारी गांव निवासी दिवारी लाल ने जमीन पर कब्जा करने संबंधी, प्रबल प्रताप ने बिजली बिल संशोधन व निर्मल चंद्र ने विरासत दर्ज कराए जाने संबंधी शिकायती पत्र दिया। उनकी समस्या का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम विजेता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बिधूना तहसील में एसडीएम राशिद अली व सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर अलग-अलग विभागों से संबंधित 108 शिकायती पत्र आए। मौके पर 18 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर बीडीओ मुनीष कुमार, एडीओ पंचायत पंकज तिवारी, विमल कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।