फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   27 new corona positive in auraiya

27 संक्रमित मरीज मिले, एक्टिव केस हुए 351

Tue, 15 Sep 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
27 new corona positive in auraiya
औरैया में मंगलवार को जिले में 27 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें दिबियापुर स्थित एचडीएफसी बैंक के तीन कर्मचारी भी हैं। इसके अलावा गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति भी जिले में संक्रमित मिला है। वहीं, 44 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। होम आइसोलेशन में इस समय 312 संक्रमित मरीजों को रखा गया है। डीएम अभिषेक सिंह ने संक्रमित क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक क्षेत्रों का सैनिटाइज होना जरूरी है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक 1795 संक्रमित मिले हैं। 1397 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 351 हैं। होम आइसोलेशन में 312 संक्रमित मरीजों को रखा गया है, जबकि दिबियापुर स्थित एल-वन कोविड केयर सेंटर में सात, एल-वन कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी में 11 और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला अस्पताल चिचौली में तीन गंभीर संक्रमित मरीजों को रखा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल लेने के लिए टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर रहीं हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को तीन नए क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 117 हो गई है। जिले में अब तक 390 हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए जा चुके है। बताया कि मंगलवार को जिले में स्वास्थ्य टीमों ने कुल 894 सैंपल लिए। जिसमें आरटीपीसीआर के 479, ट्र-नॉट के नौ और एंटीजन के 406 सैंपल शामिल है। बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 35668 लिए गए। जिसमें 32650 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जबकि जिले में ट्रू-नॉट के 1752 और एंटीजन के 27125 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed