फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   26 arrested for offering prayers in Jama Masjid

अजीतमल जामा मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे 26 नमाजी गिरफ्तार

Mon, 25 May 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
26 arrested for offering prayers in Jama Masjid
फोटो 25एयूआरपी01- मस्जिद में पकड़े गए नमाजियों से पूछताछ करते सीओ अजीतमल व एसओ - फोटो : AURAIYA
लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में एकत्रित होकर नमाज न पढ़ने की सख्त हिदायत के बाद भी मोहल्ला आर्यनगर स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे 26 नमाजियों को अजीतमल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाद में सभी को कोतवाली से निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते ईद के मौके पर घरों में नमाज पढ़ने और मस्जिद में चंद लोगों के नमाज अदा करने का आदेश था।
इस संबंध में मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं ने भी लोगों से अपील की थी कि वह ईद की नमाज घरों पर ही परिवार के साथ अदा करें।
कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर स्थित जामा मस्जिद में इटावा जिले के गांव पिपरिया निवासी मौलाना शाहरुख को अकेले ही ईद की नमाज अदा करनी थी। इसके बावजूद जामा मस्जिद में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने मस्जिद के अंदर जाने वालों की संख्या ज्यादा देखी तो इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय व कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह फोर्स के साथ जाम मस्जिद पहुंचे। पुलिस को देख नमाजियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से 26 नमाजियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि अजीतमल की जामा मस्जिद मेें सुबह करीब 7:15 बजे से ही ईद की नमाज अदा करने के लिए नमाजी हो गए थे।
कोविड-19 वायरस की रोकथाम, शासनादेश व धारा 144 का उल्लंघन, महामारी आपदा अधिनियम और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने में मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए एकत्र 26 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट की गई। बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।

मस्जिद के मौलाना इटावा के पपरिया निवासी शाहरूख के अलावा अजीतमल कस्बे के मोहल्ला सूर्यनगर निवासी अनीस, फरमान, साकिर खां, नसीन, अनस खां, अनवर खां, साकिब, यासीन, कमरूद्दीन, रिहाल मंसूरी, सलमान, अमन, आरिफ, इसरार मंसूरी, अरमान तथा मोहल्ला राजीव नगर निवासी हनीफ, मोहल्ला आर्यनगर निवासी आसिम, साबिर, कासिम, नाजिब, फययाज, मोहल्ला गांधीनगर निवासी गफूर, रिजवान, मोहल्ला आजाद नगर निवासी इमरान व मोहल्ला फिरोजनगर निवासी मोहम्मद जहीर को जामा मस्जिद से पकड़ा गया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed