{"_id":"66a1437d936052465c0c0c15","slug":"25-kilometer-line-dilapidated-100-villages-do-not-get-electricity-even-for-eight-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1002-114728-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 25 किलोमीटर लाइन जर्जर, 100 गांवों काे आठ घंटे भी नहीं मिलती बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 25 किलोमीटर लाइन जर्जर, 100 गांवों काे आठ घंटे भी नहीं मिलती बिजली
विज्ञापन
फफूंद। केशमपुर विद्युत स्टेशन से लगभग 100 गांव को बिजली आपूर्ति होती है। पाता फीडर की पुरानी और जर्जर हो चुकी लाइन में अक्सर फाॅल्ट और तार टूटने से आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर जर्जर विद्युत लाइन और क्षतिग्रस्त इंसुलेटर और डिस्क बदलवाने की मांग की है।
केशमपुर 33 केवी विद्युत सब स्टेशन से टाउन फीडर से फफूंद कस्बे और तीन गांव को और टीकमपुर, पाता, जुआ, देवरपुर फीडर से लगभग 400 गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसमें पाता फीडर सबसे बड़ा है। लगभग 25 किलोमीटर इलाके के गांव पाता, लोहरई, ममरेजपुर, पूर्वा बघन, देवी का पुरवा, सेहनगला, ककरैया, खानपुर, धर्मपुर, कासिमनगर, मिर्गांवा, मुंशीपुर, कोठीपुर, सलहापुर, दीदारपुर समेत लगभग 100 गांव के 5000 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है।
25 साल पहले बिछी इस विद्युत लाइन के तार बेहद जर्जर हो चुके हैं। साथ ही इंसुलेटर और डिस्क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे आए दिन फाॅल्ट होने से फीडर की आपूर्ति ठप हो जाती है। बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए तीन लाइनमैन जय सिंह अरविंद और चंदन तैनात हैं, जो लाइन पर काम करके भी आपूर्ति सुचारू नहीं रख पा रहे हैं। विद्युत उपभोक्ता अर्पित दीक्षित, सतीश पांडे, अखिलेश, अभिषेक चौबे, संदीप, मनोज प्रजापति आदि सैकड़ों लोगों ने बताया की 25 किलोमीटर के इलाके में 100 गांव तक आपूर्ति करने वाली विद्युत लाइन 25 वर्ष से ज्यादा पुरानी हो गई है।
विज्ञापन
खंभों पर लगे इंसुलेटर और डिस्क भी टूट चुके हैं, जिन्हे किसी तरह लाइनमैन जुगाड़ से सही करके आपूर्ति चालू करते हैं। इसके बाद भी एक घंटा भी बिजली नहीं चलती है, जब तक दूसरी जगह फाॅल्ट हो जाता है। आए दिन फाॅल्ट और तार टूटना आम बात हो गई है। 24 घंटे में किस्तों में बमुश्किल छह से आठ घंटे बिजली मिल रही है। तमाम बार पाता फीडर के लोड को कम करने के लिए दूसरा फीडर बनाने और जर्जर लाइन बदलने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर विद्युत आपूर्ति सही कराने मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जल्द शुरू होगा काम
केशमपुर विद्युत स्टेशन के अवर अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया की पाता फीडर के लोड को कम करने के लिए एक और फीडर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक कंपनी को सर्वे भी करा दिया गया है। जल्दी ही इस्टीमेट तैयार करके काम शुरू करा दिया जाएगा।