{"_id":"5aa425424f1c1ba7758b4c39","slug":"21520706882-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो-वोल्टेज की समस्या पर सड़क पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो-वोल्टेज की समस्या पर सड़क पर उतरे ग्रामीण
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा। बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से न मिलने व लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे किसानों का सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित किसानों ने शनिवार की सुबह ऊमरी-रामपुरा मार्ग जाम कर नारेबाजी की। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन जेई को दिया। जाम से लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
रामपुरा क्षेत्र के कस्बा ऊमरी के आसपास के गांव में पिछले कई महीनों से विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से न मिलने व लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे किसानों ने शनिवार सुबह ऊमरी-रामपुरा मार्ग पर जाम लगा लगाकर नारेबाजी की। इसकी सूचना पर पहुंचे ऊमरी चौकी इंचार्ज दिनेश गिरि ने जाम लगाए किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित किसान एसडीएम को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे।
चौकी इंचार्ज ने एसडीएम को फोन से अवगत गया। लेकिन एसडीएम के माधौगढ़ से बाहर होने पर उन्होंने बिजली विभाग के जेई अमित शर्मा को फोन कर मौके पर जाने को कहा। जेई मौके पर पहुंचे और जाम लगाए किसानों को समझाकर उनकी समस्या का शीघ्र निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम का संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि पिछले कई महीनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे किसानों को कम बिजली आपूर्ति मिलने व लो वोल्टेज की समस्या के चलते ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। ट्यूबवेल न चलने से खेतों में खड़ी फसलें पानी के अभाव में सूख रही हैं। इससे किसान काफी परेशान हैं। कई बार अवर अभियंता से समस्या का निराकरण किए जाने की मांग के बाद भी कोई हल नहीं निकलने पर किसानों को जाम लगाने पर मजबूर होना पड़ा। इस दौरान दीपू सिंह सेंगर, शीलू चौहान, अभिषेक, अंगद सिंह, राम सिंह, गुड्डू सिंह, अनिल सिंह सहित एक सैकड़ा किसान मौजूद रहे।
दो घंटे जाम लगाकर की नारेबाजी, ट्यूबवेल न चलने से फसलें सूख रहीं
अमर उजाला ब्यूरो