फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित होगी दस महिला प्रधान

रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित होगी दस महिला प्रधान

Fri, 23 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित होगी दस महिला प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिले की दस महिला प्रधानों को रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार पंचायत में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिया जाता है। आठ मार्च को महिला दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी इन महिला प्रधानों को सम्मानित करेंगे। पिछले वर्ष इस इस योजना में 16 महिला प्रधानों का चयन हुआ था।

शासन द्वारा वर्ष 2016 से रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इस योजना केे तहत प्रदेश की एक सैकड़ा महिला प्रधानों का चयन किया जाता है। जिसमें जिले की दस महिला प्रधानों को इस योजना के तहत चयनित किया गया है। यह पुरस्कार ग्राम पंचायत में संचालित टीकाकरण, शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों की देखरेख में अग्रणी भूमिका अदा करने वाली महिलाओं को इसके लिए चुना जाता है। जिले में कुुल 477 ग्राम पंचायत हैं। इसमें 248 महिला प्रधान हैं। प्रदेशभर में एक सैकड़ा महिला प्रधानों के सापेक्ष जिले से दस महिला प्रधानों का चयन हुआ है। हालंाकि पिछले वर्ष इस योजना के तहत 16 महिला प्रधानों का चयन हुआ था। जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) कमलाकर ने बताया कि महिला प्रधानों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शासन ने रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार योजना की शुरुआत की गई है। इससे महिला प्रधानों में उत्कृष्ट कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से चयनित प्रधानों की सूची
ब्लाक ग्राम पंचायत प्रधान
बिधूना रुरुगंज कांतीदेवी राजपूत -महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता
औरैया मिहौली राधा देवी -स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में माडल शौचालय बनवाए व विकास
औरैया पन्हर अनीता -स्वच्छता की अलख जगाकर महिलाओं के स्वास्थ्य पर
औरैया रुदौली रिद्धी मिश्रा -स्वच्छता को लेकर जागरुक किया, महिलाओं को जागरुक
बिधूना बंथरा सुनीता देवी -पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की व स्वच्छता की अलख जगाई
औरैया बरम्हूपुर रीना देवी -स्वच्छता व शौचालय को लेकर महिलाओं को जागरुक किया
औरैया नरोत्तमपुर रानी देवी - विकास कार्यो के साथ ही गांव में स्वच्छता को लेकर किया काम
बिधूना मढ़ोकमीत अरुणा देवी -बच्चों व गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण कराया
सहार अरियारी सुमन देवी -स्वच्छता की अलख जलाई व दो मजरे ओडीएफ कराए
बिधूना सबहद अनीता देवी -पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की और विकास कार्य

- रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित होगी दस महिला प्रधान
- 477 ग्राम पंचायतों में काबिज है 248 महिला प्रधान
- गांवों में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वन करने पर हुआ चयन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed