{"_id":"5a8870284f1c1b8e238b91eb","slug":"21518891048-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा शिकायतें नाली-सड़क और कब्जे की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा शिकायतें नाली-सड़क और कब्जे की
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालपी, रामपुरा, माधौगढ़ (जालौन)। कालपी कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी मन्नान अख्तर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस लगा, जिसमें चार प्रार्थना पत्र आए। जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस को मौके पर जाकर समस्या निपटाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर तीन लेखपालों के मौजूद न रहने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोके जाने के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी को ग्राम महेवा निवासी सुरजीत ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने रोड पर कब्जा कर लिया है। इसी तरह नाली और मकान पर कब्जे की भी शिकायतें दर्ज की गई। ग्राम गुढ़ाखास निवासी समरथ के प्रार्थनापत्र सहित चकरोड पर कब्जे के चार शिकायती पत्र आए। मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। तहसीलदार शालिगराम, ईओ सुशील कुमार दोहरे व कोतवाल संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रामपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक, कुल तीन शिकायतें आईं। दो का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां एडीएम राकेश सिंह, एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी और थानाध्यक्ष लखन सिंह यादव आदि मौजूद रहे। माधौगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक. यहां पर एडीएम और एएसपी ने शिकायतें सुनीं। तीन में से दो का निस्तारण किया गया। इनमें एक पिता-पुत्र का मामला था। जालौन में तहसीलदार जीतेंद्र ने शिकायतें सुनीं और एक का निस्तारण किया। सिरसकलार प्रतिनिधि के मुताबिक, बीडीओ कुठौंद राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस में दो शिकायतें आई। एक घर पर पथराव और दूसरी रास्ते पर कब्जे की थी। दोनों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन भी रहे।
विज्ञापन
कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक समाधान दिवस में मात्र एक ही शिकायत दर्ज की गई जिसका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। नदीगांव में तहसीलदार भूपाल सिंह की अध्यक्षता में निपटे समाधान दिवस में तीन शिकायतें आईं जिनमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एक के लिए टीम बनाई गई है जो मौके पर जाकर समस्या निपटाएगी। कैलिया थाने में एसडीएम सुरेश सोनी की अध्यक्षता एवं सीओ रुक्मिणी वर्मा की मौजूदगी में समाधान दिवस हुआ। यहां तीन प्रार्थना पत्र आए, एक का मौके पर समाधान किया गया।
-तीन लेखपाल गैरहाजिर, वेतन रोकने के आदेश
-समाधान दिवस पर अफसरों ने सुनी शिकायतें