फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   21 couples tied the strings of marriage

21 जोड़े दांपत्य जीवन की डोर में बंधे

Thu, 19 Mar 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 19 Mar 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
21 couples tied the strings of marriage

ब्लाक भाग्य नगर की ग्राम पंचायत नगला पाठक के मजरा विजयपुर में बंजारा समाज ने 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। सैकड़ों की संख्या में साक्षी बने लोगों ने वर-वधुओं के मंगलमय जीवन की कामना की।

विज्ञापन


इसके साथ ही परिसर में चल रही श्रीमद भागवत कथा एवं रामलीला का समापन हो गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 
बंजारा समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के सदस्य सुरेंद्र सिंह नायक ने स्वजातीय बंधुओं को संगठित करने पर बल दिया।
विज्ञापन


उन्होेंने नायक समाज के उत्थान को सहयोग की बात कही। साथ ही विजयपुर में समाज के लिए एक बारात घर, प्राइमरी पाठशाला, मार्ग के डामरीकरण को शासन से धन दिलवाए जाने को कहा। तहसीलदार रामनयन ने सामूहिक विवाह समारोह में शासन स्तर से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम आयोजक मंडल में डा. गोविंद पाल, औरैया के डा. विष्णु नायक, पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह नायक, विमला देवी, बाबा ओमकार दास, कोमल सिंह नायक ने सहयोग दिया। इस दौरान कानपुर देहात, एटा, भौगांव, मैनपुरी, फिरोजाबाद, फफूंद, बंजारन डेरा, रामपुर अड्डा से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


सामूहिक विवाह में रचना देवी- दिनेश , सपना देवी- रिंकू, आरती-पिंटू, सपना देवी-सर्वेश, आशादेवी-मनोज, रू बीदेवी-बब्लू, बिटोली-महेश, नीतू-अनिल,जमुना-अरविंद, पूजा-विश्राम, पिंकी-विश्वनाथ, रिंकी-दिनेश, सविता-जीत, पूजा-शिव, सुशीला देवी-धीरेंद्र, रवीनादेवी-सीताराम, वर्षादेवी-सूरजपाल, सरोज कुमारी-रोशन,पूजादेवी-दिनेशसिंह ने वरमाला पहनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed