फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   205 youth came to get employment, 98 got offer letter

Auraiya News: रोजगार पाने पहुंचे 205 युवा, 98 को मिला ऑफर लेटर

Thu, 18 Jul 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
205 youth came to get employment, 98 got offer letter
औरैया। जिला मुख्यालय ककोर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में बुधवार को रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से 205 युवाओं ने पंजीकरण कराया और विभिन्न कंपनियों से आए अधिकारियों को साक्षात्कार दिया। जिनमें 98 युवाओं को चयनित कर उन्हें ऑफर लेटर भी दिए गए।
विज्ञापन

रोजगार मेला का शुभारंभ जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष शुभम चौधरी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने रोजगार में आए युवाओं से कहा कि वह नौकरी के लिए चयनित होने पर नौकरी करने जरूर जाएं। यह न सोचें कि उन्हें योग्यता के अनुसार कम रुपये मिल रहे हैं। अनुभव होने पर वही कंपनी आपको अधिक रुपये देगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में आए युवाओं का सही मार्गदर्शन भी किया गया। साथ ही करियर काउंसलिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

मेले में 205 युवाओं ने नौकरी पाने के लिए पंजीकरण किया। इनका कानपुर, दिल्ली, आगरा, लखनऊ से आईं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, सुब्रोस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, यूनीपार्ट इंडस्ट्रीज, फुरुकावा मिंडा, एलआईसी प्राइवेट लिमिटेड, कल्पतरु स्किल्स डवलपमेंट आदि कंपनियों कंपनियों से आए अधिकारियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें चयनित 98 युवाओं को ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। जिन्हें पाकर युवाओं के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्रों में बेरोजगार शिक्षित युवाओं को नौकरी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजय आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed