{"_id":"654684eaa0a629e43502f2ec","slug":"20187-quintals-of-paddy-purchased-so-far-at-14-procurement-centers-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4935-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 14 खरीद केंद्रों पर अब तक 20187 क्विंटल धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 14 खरीद केंद्रों पर अब तक 20187 क्विंटल धान की खरीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सरकारी धान खरीद केंद्र भी सक्रिय हो गए हैं। चार दिनों में 14 क्रय केंद्रों पर 469 किसानों से 20187.50 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने शनिवार को अजीतमल व औरैया के खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया और क्रय केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शनिवार को बेला उप मंडी स्थित खाद्य विभाग के प्रथम केंद्र पर चार किसानों से 281.20 क्विंटल, द्वितीय केंद्र पर चार किसानों से 2850.60 क्विंटल, अछल्दा उप मंडी स्थित खाद्य विभाग के प्रथम केंद्र पर एक किसान से 23.60 क्विंटल, द्वितीय केंद्र पर एक किसान से 37.20 क्विंटल, बिधूना स्थित उप मंडी के प्रथम केंद्र पर एक किसान से 9.60 द्वितीय केंद्र पर एक किसान से 14.40 क्विंटल, दिबियापुर स्थित उप मंडी पर स्थित केंद्र पर एक किसान से 15.60 क्विंटल, द्वितीय केंद्र पर 9.60 क्विंटल, अजीतमल स्थित उप मंडी के प्रथम केंद्र पर दो किसानों से 87.20 क्विंटल, द्वितीय पर एक किसान से 10 क्विंटल तथा औरैया मंडी समिति स्थित खाद्य विभाग के केंद्र पर एक किसान से 46.40 क्विंटल धान की खरीद की गई।
शनिवार को 11 केंद्रों पर 18 किसानों से कुल 820.40 क्विंटल धान की खरीद हुई। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ब्रजेश कुमार ने अजीतमल, औरैया, पीसीएफ चंदनापुर दयाल सिंह व मंडी परिषद के धान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने तथा ज्यादा से ज्यादा किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें कोताही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चार दिनों में 14 केंद्रों पर 469 किसानों से 20187 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।