फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   छुटपुट झड़पों के बीच संपन्न हुआ मतदान

छुटपुट झड़पों के बीच संपन्न हुआ मतदान

Fri, 23 Mar 2018 11:43 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
छुटपुट झड़पों के बीच संपन्न हुआ मतदान
मुहम्मदाबाद/एट। निर्वाचन के दौरान निरस्त हुई समितियों में शुक्रवार को छुटपुट झड़पों के बीच संचालक पद के लिए मतदान हुआ। इसमें एट, जैसारी कला व कुसमिलिया सोसाइटी पर नेताओं की खास नजर रही। चुनाव के दौरान कई बार समर्थक आपस में भिड़े, लेकिन भारी पुलिस बल होने की वजह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन


बताते चलें कि 29 जनवरी को चुनाव जिले की एट, जैसारी कला व कुसमिलिया सोसाइटी पर पर्चा खारिज करने को लेकर बवाल हो गया था। मामले को लेकर कई भाजपाइयों ने मनमानी का आरोप लगाकर चुनाव निरस्त करने की मांग की थी। मामले को लेकर जिलाधिकारी ने चुनाव निरस्त करने के लिए पत्रावली चुनाव आयोग में भेज दी थी। चुनाव आयोग के निर्देश पर इन तीनों सोसाइटियों के चुनाव को निरस्त कर दिए थे।
विज्ञापन


इन समितियों में चुनाव कराने को लेकर कई नेताओं ने लखनऊ में ही डेरा डाल लिया था। नेताओं के कई दिनों की मेहनत रंग लाई और चुनाव आयोग ने इन तीन समितियों के साथ साथ कोंच की दो समितियों में रिक्त पदों व क्रय विक्रय जालौन के लिए भी चुनाव घोषित कर दिए थे। चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलते ही शुक्रवार को सभी समितियों में सदस्य पर के लिए मतदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही मतदान को लेकर प्रत्याशियों व समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। इसमें एट सहकारी समिति में भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा लगाते हुए सभी नौ पदों पर अपना कब्जा जमाया। इसमें भाजपा के एट मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी राम शरण को 56 मत से हराया। अकोढ़ी सीट से धरेंद्र पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रेम किशोर बाबूजी को 7 मतों से हराया।


सतोह सीट से अमित पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार को 92 वोटों से हराया। इसी तरह भाजपा ने सभी नौ सदस्य पदों पर जीत हासिल की। वहीं जैसारी कला के संचालक पद पर विनौरा से नारायण सिंह यादव, सिकरी व्यास से मातली देवी, कमठा से रामसखी पत्नी भान सिंह, गोरन से नरेंद्र कुमार जीते। चुनाव के दौरान सभी समितियों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वही बड़े अधिकारियों ने भी बराबर इन समितियों में नजर बनाए रहे।

एट, जौसारी, कुसमिलिया सोसायटी में संचालक पदों के लिए हुआ चुनाव
चुनाव के दौरान प्रशासन मुस्तैद, बड़े अधिकारी भी बनाए रहे नजर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed