{"_id":"5956a95c4f1c1b14348b4ae8","slug":"201498851676-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से बुक स्टोर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से बुक स्टोर में लगी आग
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाथी मंदिर के पास स्थित बुक स्टोर में गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। मोहल्ले के लोगों के सहयोग से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कॉपी, किताबों सहित करीब डेढ़ लाख का सामान जल गया।
शहर निवासी रामकुमार का हाथी मंदिर के पास बुकस्टोर है। गुरुवार देर रात उनकी दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रामकुमार और दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर में रामकुमार मौके पर पहुंच गए और मोहल्ले के लोगों के साथ आग पर काबू करने में जुट गए। करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुुंची।
करीब दो घंटे मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखीं कॉपी, किताबें और अन्य सामान जल गया। रामकुमार ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उसने जिला प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
-कॉपी, किताबें सहित डेढ़ लाख का सामान जला
-दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे में पाया आग पर काबू