फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   201 couples exchanged vows, marriage of eight couples was solemnized

Auraiya News: 201 जोड़ों ने लिए फेरे, तो आठ जोड़ों का पढ़ा गया निकाह

Tue, 20 Feb 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
201 couples exchanged vows, marriage of eight couples was solemnized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककोर। ककोर स्थित तिरंगा मैदान परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया गया। इसमें मंगलगीतों के बीच 209 जोड़ों ने शादी रचाई। इसमें आठ मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे।
सदर विधायक, डीएम व सीडीओ ने नव दंपतियों को उपहार देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की मंगल कामना की। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सामूहिक विवाह समारोह में पंडितों ने एक साथ विधिवत मंत्रोच्चारण, पूजन, सिंदूरदान, जयमाल, होम-हवन के बाद विवाह के सात वचनों से वर-वधुओं को अवगत कराकर मांगलिक विवाह की रस्म संपन्न कराई।
विज्ञापन

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि राज्य सरकार की सामूहिक विवाह योजना से प्रदेश की बेटियों व नारी शक्ति को बल मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास नारे के उद्देश्य के अनुरूप सभी को अपने परिवार का हिस्सा माना है। जिलाधिकारी जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी नव वर-वधू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि समारोह में 209 नव जोड़ों के विवाह संपन्न कराए गए। इसमें शामिल आठ मुस्लिम समुदाय के जोड़ों के निकाह पढ़े गए। बताया कि वित्तीय वर्ष में 710 जोड़ों के विवाह संपन्न कराए जा चुके हैं। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंदिरा सिंह, बीएसए अनिल कुमार, जिला सांख्यिकी अधिकारी बब्बन मौर्या, डीपीआरओ कामिनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed