{"_id":"68af4edaaba89a152f0e638a","slug":"200-bigha-farmland-submerged-50-60-houses-got-damp-auraiya-news-c-211-1-aur1006-130675-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 200 बीघा खेत जलमग्न, 50-60 घरों में आई सीलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 200 बीघा खेत जलमग्न, 50-60 घरों में आई सीलन
Thu, 28 Aug 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27एयूआरपी 11- बस अड्डा के सामने पानी से घिरे मकान। फाइल फोटो।
औरैया। दिबियापुर कस्बे से सटे घेरा, कैंझरी व जमुहां गांव के 200 बीघा खेत जलमग्न हैं। साल 2019 से इस जमीन पर फसलें नहीं उग रही हैं। इसकी वजह मैनपूठ नाले की निकासी ठीक न होना है।
नाला केवल खेतों को ही चौपट नहीं कर रहा है। कस्बे के अंदर घरों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। नाले का पानी 50-60 घरों में सीलन की समस्या बढ़ा रहा है।
वर्ष 2019 से इस नाले की सुध नहीं ली जा रही है। लोगों का कहना है कि घरों की दीवारों पर लगातार नमी रहने से बिल्डिंग सीलन की चपेट में आ चुकी हैं।
जलभराव से लोग परेशान हो रहे हैं। जिम्मेदार हैं कि इसकी सुध लेने से किनारा कर रहे हैं। उनकी इस समस्या को दूर करने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। मैनपूठ नाले का पानी खेतों में भरा है। साल के आठ माह खेतों में पानी भरे रहने से लोग खेती नहीं कर पा रहे हैं।
2019 से खेत चौपट
200 बीघा खेत 2019 से चौपट हैं। अब घरों के इर्दगिर्द पानी भरा रहने से मकानों में सीलन की समस्या है। मैनपूठ नाले की निकासी दुरुस्त होने के बाद ही ये समस्या दूर हो पाएगी।-दीपू पाल
विज्ञापन
जलभराव बड़ी समस्या
मैनपूठ नाले के कारण मकान सीलन की चपेट में हैं। नाले की सफाई व्यवस्था को बेहतर नहीं किया जा सका है। यहां पर जलभराव बड़ी समस्या है। नाले को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद ही यह परेशानी दूर होगी।-सरमनलाल
दिबियापुर में नाले की सफाई नियमित कराई जा रही है। जहां तक नाले से अतिक्रमण हटाने का मसला है। इसकी तैयारी बनाई जा रही है। जल्द ही इस पर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
-विनय पांडेय, ईओ नगर पंचायत दिबियापुर