फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   20 gram panchayoo ka chayan

20 ग्राम पंचायत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित

Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
20 gram panchayoo ka chayan
औरैया। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले की 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया जा चुका है। इन्हें शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य व विकास जैसी मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा। केंद्र सरकार चयनित ग्राम पंचायत को 20-20 लाख रुपये अतिरिक्त देगी। इन पंचायतों में साढ़े दस हजार परिवारों के सर्वेक्षण की फीडिंग का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जिले की 477 ग्राम पंचायतों में 20 ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित की गई हैं। इन ग्राम पंचायतों में विलेज डेवलपमेंट प्लान (वीडीपी) पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, ग्रामीण सड़कें एवं आवास, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटलीकरण, कृषि पद्धति, बिजली एवं स्वच्छ ईधन, वित्तीय अंतरवेसन, कौशल एवं विकास के कार्य होंगे। केंद्र सरकार की ओर से 20 लाख रुपये प्रति गांव आवंटित होंगे। डीएम अभिषेक सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को चयनित ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जल्द ही सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में विभागों द्वारा जिन बिंदुओं पर काम होना है, उसके लिए बजट पेश किया जाएगा। बजट प्रस्तुत होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------
ब्लॉकवार चयनित ग्राम पंचायत
ब्लॉक ग्राम पंचायत
अजीतमल बिरुहूनी, जगदीशपुर, बहादुरपुर ऊंचा, एलचीनगर, टढ़वा बिकू, लालपुर
प्रहलादपुर, चिटकापुर
भाग्यनगर ककोर बुजुर्ग, जुआ, देवरपुर
बिधूना मसूदपुर
अछल्दा बघईपुर
औरैया गोहना, बिरिया, जसवंतपुर, मिहौली, मधुपुर, महारथपुर,
सहार किचहिया, गोपालपुर, सौंथरा
--------------------------
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले की 20 ग्राम पंचायतों के चयन के साथ इनमें निवास करने वाले साढ़े दस हजार परिवारों का शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर चयन कर लिया गया है। फीडिंग का काम भी पूरा हो चुका है। जिन बिंदुओं पर इन पंचायतों में कमी होगी, उनको पूरा करने के लिए सभी विभागों को सर्वे कर बजट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री भगवान
जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास
में दो ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। इससे एरवाकटरा ब्लॉक के बाशिंदों में मायूसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed