{"_id":"570e8e844f1c1bfd5f4a6abb","slug":"20-acres-of-wheat-crop-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 बीघा गेहूं की फसल राख
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
राख हुई फसल देख छलके आंसू
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरसेन में थ्रेसर की चिंगारी से भूसे में आग लग गई। तेज हवा के चलते भूसे की आग ने कई किसानों की गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए पूरा गांव हाथों में बल्टियां लेकर घर से निकल आया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 बीघा खेतों की फसल जलकर राख हो गई है।
क्षेत्र के ग्राम भरसेन में बुधवार की दोपहर राधिका देवी के खेतों में थ्रेसर से फसल काटी जा रही थी। फसल कटते समय थ्रेसर से निकली एक चिंगारी भूसे के ऊपर जा गिरी। चिंगारी से भूसे में आग लग गई। भूसे में आग लगी देख खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग की तेज लपटों ने खेत में कटी रखी गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग ने भरसेन गांव के नन्हू लाल, सुरेश प्रजापति, सहनूर, रामज्ञान, सीताराम, रामकेश, रविंद्र कठेरिया, सुदर्शन, दृगपाल, फारुख, देवी दयाल, रविंद्र यादव, बाबू खां एवं फूल सिंह के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी अपनी जद में ले लिया।
आगजनी की घटना को जिसने भी ग्रामीण ने सुना तो जो जिस हाल में था। उसी हाल में आग बुझाने के लिए खेतों पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने बल्टियाें में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझा सके। इधर सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बाद करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
एचटी लाइन से डेढ़ बीघा फसल जली
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में मुन्नी तिवारी के खेत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चिंगारी से खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आधा घंटे में डेढ़ बीघे की फसल को जला दिया। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझा सके। आगजनी की घटना को देखकर खेत मालिक का रो-रोकर बुरा हाल था।