{"_id":"60da0cef8ebc3eb348131c58","slug":"2-people-died-in-accident-auraiya-news-knp6370524101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को लोडर ने टक्कर मारी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को लोडर ने टक्कर मारी, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। ट्रक ठीक कराने के लिए मिस्त्री को लेकर बिधूना से एरवाकटरा जा रहे बाइक सवार ट्रक चालक को किशनी मार्ग पर रठगांव के पास सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मिस्त्री ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
सोमवार रात नौ बजे के करीब एरवाकटरा थाना क्षेत्र के हरचंदा पुर निवासी ट्रक चालक अनुज (28) पुत्र सुरेंद्र सिंह ट्रक खराब होने पर परिवार के दिव्यांशु (13) के साथ बिधूना मिस्त्री को लेने गया था। वह मिस्त्री इस्लाम (40) निवासी नगरिया थाना अछल्दा को लेकर एरवाकटरा जा रहा था। एक ही बाइक पर तीनों सवार थे और हेल्मेट नहीं लगाए थे। जैसे ही अनुज बिधूना किशनी मार्ग पर राठगांव में दूध डेयरी के सामने पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इसमें अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस्लाम और दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों की सीएचसी बिधूना भिजवाया। जहां इलाज के दौरान इस्लाम ने दम तोड़ दिया। घायल दिव्यांशु को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। घटना से नाराज लोगों ने बिधूना मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। जिन्हें पुलिस ने शांत कराया। ग्रामीणों ने घटना का कारण सड़क किनारे फैली मौरंग को बताया है। थानाध्यक्ष बिधूना ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोडर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।.