{"_id":"609ac4778ebc3e864c3d150c","slug":"2-injured-in-accident-auraiya-news-knp627897829","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में कार पेड़ से टकराई, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बचाने में कार पेड़ से टकराई, दो घायल
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ मार्ग पर बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एनटीपीसी के इंजीनियर सहित दो लोग घायल हो गए।
मंगलवार को एनटीपीसी दिबियापुर में तैनात इंजीनियर अंकित (24) कार से चालक जनमान सिंह निवासी दिबियापुर के साथ बिधूना किसी काम से आए थे। दोपहर में वह वापस एनटीपीसी जा रहे थे। जैसे ही कार बिधूना रामगढ़ मार्ग पर कल्यानपुर जागू के समीप पहुंची, तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक आगे आ गया।
बाइक सवार को बचाने में कार सड़क के किनारे खडे़ के पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक व इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। जहां से हालत गंभीर देख उन्हें सैफई रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया गया है।