{"_id":"6096cc5b8ebc3e36da422ebb","slug":"2-died-due-to-fever-auraiya-news-knp6274096144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसुंधरा में दो की 18 घंटे में बुखार से मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसुंधरा में दो की 18 घंटे में बुखार से मौत, हड़कंप
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गांव बैसुंधरा में शुक्रवार को दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन में 10 मौतें हुईं हैं लेकिन न तो जांच टीम पहुंचीं और न ही गांव में सैनिटाइजेशन किया गया।
बैसुंधरा में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे रघुवीर सिंह दोहरे (50) को मतदान के बाद से ही बुखार आ गया था। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लखनऊ ले गए। रात लगभग 12 बजे रघुवीर ने लखनऊ में ही दम तोड़ दिया। काफी दिन से बुखार पीड़ित गांव के ही ज्ञान सिंह कुशवाहा (60) ने शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे घर पर ही दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों के अनुसार गत 25 अप्रैल से बुखार के कारण मौतों का सिलसिला जारी है। 25 अप्रैल को धीरेंद्र कुमार, 26 को श्याम सिंह, 28 को सुल्तान सिंह व नाथूराम कश्यप, एक मई को द्रोपदी देवी व रमेश चंद्र बाथम, चार मई को शिववती व धीरज सिंह की मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के संजीव कुमार, राम सिंह, सूरज मुखी, विश्राम सिंह, प्रेमा देवी, शिवराज सिंह, बदन सिंह, रामौतार, उपेंद्र कुमार भी बीमार हैं। पूर्व प्रधान रनवीर सिंह लोहिया व ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द गांव में टीम भेजी जाए। गांव में सैनिटाइजेशन भी कराया जाए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने कहा कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।