फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   2 cows died

बारिश से गोशालाओं का बुरा हाल, दो गोवंशों की मौत

Fri, 17 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
2 cows died
करचला गोशाला में चारो ओर भरा पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। बारिश के बाद गोशालाओं में पानी भरने से कई गोवंश बीमार हो गए हैं। बिधूना ब्लाक की भिखरा गोशाला में दो बीमार गोवंशों की मौत हो गई। जानकारी पर बीडीओ व पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बीमार गोवंशों का इलाज कराने के साथ लापरवाही पर गोशाला संचालकों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कई गोशालाओं में बारिश से दलदल हो गया है। शुक्रवार को सहायल क्षेत्र में करचला गोशाला में चारों ओर पानी भरा नजर आया। वहीं बिधूना की किशोरगंज स्थित गोशाला में कीचड़ में गोवंश खड़े दिखे।
विज्ञापन

बारिश में भीगने से कई गोवंश बीमार भी हो गए। बिधूना ब्लाक के भिखरा के मजरा सरैया गोशाला में दो बीमार गोवंशों की मौत हो गई। बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव ने मृत गोवंशों के संबंध में सेवादारों से जानकारी ली। सेवादार पारस कुमार, धर्मेंद्र ने बताया कि गोशाला की जाली कटी होने से कुत्ते घुस आते हैं। जिससे आए दिन गोवंशों पर हमला हो रहा है। बीडीओ ने बताया कि गोशाला का निरीक्षण कर एनजीओ संचालक को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। जिन गोशालाओं में पानी भरने से समस्या हुई है, उसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed