फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाया तापमान

पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाया तापमान

Sat, 20 Apr 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाया तापमान
औरैया। तीनों दिनों से राहत के बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा। हालांकि रात के समय लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम में आए बदलाव से किसानों ने राहत की सांस ली है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस माह अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार करने के आसार हैं।
विज्ञापन



शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 71 और 26 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अब मौसम साफ रहने के साथ ही तापमान में तेजी आने के आसार हैं। इस माह अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार करने के आसार हैं। शनिवार को हवाओं की गति सुबह के समय पांच और दोपहर के समय आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। मौसम में आए बदलाव से किसानों को राहत मिली है। यदि बारिश होती तो फसल खराब हो सकती थी। शनिवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई लेकिन सूरज ने मौसम में बदलाव करते हुए तेज धूप और गर्मी से लोगों को परेशान किया। सड़कों पर निकले लोग शरीर को पूरी तरह ढककर आते-जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed